- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj में जुए के...
उत्तर प्रदेश
Kasganj में जुए के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 25 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट
Tara Tandi
30 May 2025 4:55 PM IST

x
Kasganj कासगंज । डीएम मेधा रूपम की स्वीकृति के बाद सदर कोतवाली में भाजपा विधायक के बेहद करीबी सहित 25 नामचीन जुआरियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई से अवैध धंधे करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की मदद से इनकी संपत्तियो की जांच की जाएगी। अवैध कमाई से संपत्ति बनाने के प्रमाण मिले तो प्रशासन की मदद से पुलिस उसे जब्त करेंगी।
शहर में संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से बंद घरों में जुआ सट्टा करा कर अवैध धन अर्जित करते थे। कोतवाली पुलिस गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी मेधा रूपम के समक्ष प्रस्तुत किया। स्वीकृति के बाद गैंग लीडर सचिन उर्फ सच्चू, सुनील, जीतेश, महेश, शिव प्रकाश, सुमित, सुनील कुमार, तरूण, मुन्ना, नीरज, रजनीश वार्ष्णेय उर्फ गोलू, राहुल, शैलेन्द्र, नवीन, आकाश, विधायक का अति करीबी मोनू शर्मा, रवि, अखंड प्रताप, अंकुर गुप्ता, सोनू, अवधेश, स्वदेश, शेरा उर्फ शेर सिंह, पीतांबर, अवधेश के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ है।
सीओ आंचल चौहान ने बताया इन लोगों का अपराधिक इतिहास है। लोगों में भय व आतंक बना हुआ है। सामान्य मकानों को जुआ घर के रूप में इस्तेमाल करते थे। कई बार कार्रवाई की गई थी। सभी आरोपियों को चिन्हित कर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आगे इनकी संपत्तियो की जांच कराई जा रही है। जांच में प्रमाण मिले तो संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
TagsKasganj जुए नेटवर्कपुलिस शिकंजा25 आरोपियों गैंगस्टर एक्टKasganj gambling networkpolice crackdown25 accused booked under Gangster Actजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





