- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हाईकोर्ट जज के घर चोरी...
उत्तर प्रदेश
हाईकोर्ट जज के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Oct 2026 5:42 PM IST

x
देखें वीडियो.
मिर्ज़ापुर। हाईकोर्ट इलाहाबाद के जज के घर हुईं चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के 5 को गिरफ्तार करते हुए 1.5 लाख रूपये, आभूषण और बर्तन बरामद किया है। पकड़े गए सभी चोर बिहार राज्य के बताएं गए हैं। पुलिस की माने तो सभी का एक गैंग है जो खाली घर को टारगेट पर रखते हुए रेकी कर सुनिश्चित समय पर वारदात को अंजाम दिया करते थें।
बताते चलें कि मिर्ज़ापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुतीमय चकचौरा गांव में गांव निवासी तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के घर को चोरों ने पिछले सप्ताह रात के समय घर के मुख्य द्वार सहित अंदर के कमरों का ताला तोड़ नगदी, जेवरात सहित लाखों के कीमती सामान पर हाथ फेरते हुए फरार हो गए थे। वारदात वाली रात परिवार के लोग कहीं बाहर गए हुए थे जहां से वापस लौटने पर घर का नजारा देख सभी दंग हो उठे थे। वहीं हाइकोर्ट जज के घर चोरी की वारदात की खबर होने पर जिगना थाना पुलिस, फोरेंसिंक टीम सहित खु़ुदपुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने भी मौका मुआयना करते हुए जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश मातहतों को दिए थे। जिगना थाना पुलिस ने 16 अक्टूबर को परिवार के रविशंकर पाठक पुत्र हरिमाधव पाठक की तहरीर पर अज्ञात के विरूद्ध घर में घुसकर आभूषण चोरी करने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया था। मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जिगना को निर्देश दिये गये थे। 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना, एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना तथा इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के पांच सदस्यों सक्सेना खरवार 30 वर्षपुत्र बब्बन खरवार निवासी बिदेशी टोला थाना अकोढ़ी गोला जनपद रोहतास बिहार, रोहित पुत्र 30 वर्ष अरविन्द निवासी ग्राम भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार, बंसी पासवान 28 वर्ष पुत्र अरविन्द पासवान निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार, अभीष खरवार 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मगरू खरवान निवासी कुरान सरैया थाना सरैया जनपद भोजपुर बिहार एवं आशीष खरवार 19 वर्ष पुत्र गौतम खरवार निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी के करीब 1.5 लाख रूपये का आभूषण, बर्तन व चोरी में प्रयोग उपकरण पेचकस, पिलास व कटर बरामद किया गया है।
पूछताछ में यह हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चोरो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उन लोगों द्वारा रेकी करके खाली घरो को टारगेट किया जाता है। फिर रात के अंधेरे में घरों में चोरी से घुस कर गहने/आभुषण, कीमती सामान व नगदी आदि की चोरी करते है। चोरी किये गहनों, आभुषणों को बेचकर प्राप्त धन आपस में बांट लेते है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सक्सेना खरवार के खिलाफ बलिया जिले के नरही और रसड़ा थाने में अलग-अलग मामलों में पांच मामले दर्ज हैं जो काफी शातिर किस्म का है।
Tagsहाईकोर्ट जज के घर चोरीहाईकोर्ट इलाहाबादमिर्ज़ापुरTheft in High Court Judge's houseAllahabad High CourtMirzapur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





