- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- त्योहारों को लेकर...
उत्तर प्रदेश
त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च, सीओ ने दी चेतावनी
SHIDDHANT
28 Sept 2025 12:18 AM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : संभल जिले में शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना रायसत्ती और थाना नखासा की पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस अभियान का नेतृत्व असमोली सीओ कुलदीप सिंह ने किया। फ्लैग मार्च के दौरान शहर के बाजारों, रिक्शा स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से सीधे संवाद किया गया। सीओ ने महिलाओं को उनके सुरक्षा अधिकार, सरकारी सहायता सेवाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। सीओ ने कहा, "हमारा उद्देश्य त्योहारों के समय बाजारों में आने वाली माताओं-बहनों को सुरक्षा का भरोसा देना है। गश्त और पेट्रोलिंग को बढ़ाया गया है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश न कर सके।"
मौलाना तौकीर राजा की गिरफ्तारी के बाद जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी तरह की अफवाह या खुराफात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर कोई भी व्यक्ति खुराफात करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में किसी विशेष अलर्ट की आवश्यकता नहीं है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शांति भंग करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच मौलाना तौकीर राजा की गिरफ्तारी पर सीओ ने कहा, "ऐसी कोई विशेष स्थिति नहीं है, लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है। कोई शांति भंग करेगा तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि सात पीढ़ियां याद रखेंगी। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने और महिला सुरक्षा में सहयोग की अपील की है।
Tagsसंभलमिशन शक्ति 5.0फ्लैग मार्चमहिला सुरक्षापुलिस पेट्रोलिंगसीओ कुलदीप सिंहअफवाह नियंत्रणकानून व्यवस्थाथाना रायसत्तीथाना नखासाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





