उत्तर प्रदेश

पुलिस ने छपरौली में कपड़ा व्यापारी से हुई लूटपाट में फरार चल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का किया दावा

Admin Delhi 1
3 Oct 2022 6:54 AM GMT
पुलिस ने छपरौली में कपड़ा व्यापारी से हुई लूटपाट में फरार चल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का किया दावा
x

लेटेस्ट न्यूज़: बागपत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले दिनों छपरौली में कपड़ा व्यापारी से हुई लूटपाट में फरार चल मुख्य आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी मूलनिवासी बड़ौत का रहने वाला है। इसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। अंजाम देने के बाद यह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

यह आरोपी फरार: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस लूट की घटना की योजना बनाने वाला मुख्य आरोपी अतुल जैन ने रची थी। जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने अपने साथी सावन, अर्जुन और हनी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी पर संगीन धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

व्यापारियों ने बुलाई बैठक: छपरौली में कपड़ा व्यापारी प्रकाश चंद जैन की दुकान में हुई लूट की गूंज प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक जा पहुंची थी। गन पॉइंट में हुई लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। लगातार व्यापारी गुट संगठन प्रशासन पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहा है। रविवार को लूट के विरोध में व्यापारियों ने एक बैठक भी बुलाई थी। जिसमें दिल्ली, बागपत शामली मुजफ्फरनगर और दिल्ली के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के व्यापारी पहुंचे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी 48 घंटों के भीतर नहीं होती है तो व्यापारी धरने पर बैठ जाएंगे।

Next Story