उत्तर प्रदेश

टॉप टेन बदमाश चूहा को पुलिस ने दबोचा, दर्ज है इतने मामले

jantaserishta.com
8 Nov 2021 10:09 AM IST
टॉप टेन बदमाश चूहा को पुलिस ने दबोचा, दर्ज है इतने मामले
x
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।

बुलंदशहर: बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के एक इनामी टॉप टेन बदमाश को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। आरोपी जब्बार उर्फ चूहा निवासी ग्राम चिड़ावक है।

गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि ग्राम चिड़ावक निवासी जब्बार उर्फ चूहा पुत्र गफ्फार जिले के कई थानों में गौकशी, लूट, हत्या के प्रयास सहित 32 संगीन मामले दर्ज हैं। वह टॉप टेन अपराधी है। आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर ग्राम चिड़ावक से उसके घर से एक तमंचा एवं एक कारतूस बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि जब्बार उर्फ चूहा एक चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने आरोपी जब्बार उर्फ चूहा पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story