- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida में एनकाउंटर के...
Noida में एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, दो को लगी गोली

नॉएडा: थाना सूरजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन-2) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मोजर बीयर गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास जंगल में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश-बिट्टू उर्फ प्रवेश (निवासी लोनी, गाजियाबाद) और गोलू जाटव (निवासी महोबा)—गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे बदमाश नवीन को पुलिस ने भागने के बाद दबोच लिया।
पुलिस ने तीनों के पास से दो पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, एक देसी तमंचा, एक थार जीप, स्कॉर्पियो और बलेनो कार बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल हैं। बिट्टू पर पहले से 10, गोलू पर 7 और नवीन पर 3 मुकदमे दर्ज हैं।





