- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस ने अश्लील वीडियो...
उत्तर प्रदेश
पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले को पकड़ा
Admin4
10 Sept 2023 8:20 PM IST

x
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, हत्या, ठगी समेत कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर अखिलेश प्रधान ने बताया कि आरोपी शुभम कुमार मूल रूप से अलीगंज के साहूकारा पाठक मोहल्ले का रहने वाला है।
इस वक्त वह बिथरी क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी में रहता है। उन्होंने बताया कि शुभम के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी, हत्या, साजिश समेत कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज है। बताया कि आरोपी सोशल साइटों पर धोखाधड़ी कर अधिकारियों, कर्मियों, सेना के जवान व अन्य लोगों को चैट के माध्यम से फंसाकर घर बुला अश्लील वीडियो बनाकर मोटी रकम वसूलता है।
आरोपी के खिलाफ 4 दिसंबर 2022 को बीडीए कॉलोनी निवासी अमरेन्द्र चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी व उसकी साथी प्रिया ने अमरेन्द्र को मां के इलाज के लिए घर बुलाया और बाद में जबरदस्ती अश्लील वीडियो बना लिया था। इस प्रकरण के बाद आत्म सम्मान पर ठेस पहुंचने पर डॉ. अमरेन्द्र ने आत्महत्या कर ली थी। मामले के आरोपी को सुभाषनगर पुलिस ने रामनगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़अश्लील वीडियोब्लैकमेलदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





