उत्तर प्रदेश

नकली आभूषण बेचते आरोपी को पुलिस ने दबोचा, मारने की दी थी धमकी

Saba Naaz
28 Jun 2025 9:14 PM IST
नकली आभूषण बेचते आरोपी को पुलिस ने दबोचा, मारने की दी थी धमकी
x
Varanasi वाराणसी : कैंट थाने की पुलिस ने शनिवार को अर्दली बाजार स्थित चंद्रा ज्वेलर्स के मालिक प्रशांत सिंह गहरवार को माफिया घोषित किया है।
उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों और गैंगस्टर एक्ट के तहत कैंट थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह जिला जेल में बंद है। कैंट थाने की पुलिस ने पिछले पांच साल में पहला चिह्नित माफिया घोषित किया है। कैंट थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रशांत सिंह गहरवार महावीर मंदिर रोड, अर्दली बाजार का निवासी है।
उसका मौजूदा पता जंसा थाने के रामेश्वरम क्षेत्र के पदसीपुर स्थित राजपूत हवेली है। वह नकली सोने के आभूषण बेचने के लिए कुख्यात है। उसने आमजन के साथ ही कई पुलिसकर्मियों के साथ भी धोखाधड़ी की है।
धोखाधड़ी की शिकायत करने पर वह मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देता था। उसके खिलाफ वर्ष 2022 से अब तक 11 केस दर्ज किए गए हैं। कैंट थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशांत का स्वतंत्र घूमना जनहित में उचित नहीं है, इसलिए उसे माफिया घोषित किया गया है।
Next Story