- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस ने पकड़ी अवैध...

x
मेरठ। लिसाड़ी गेट में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का बुधवार को पुलिस ने भांडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 23 तमंचे व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। आईजी ने फैक्ट्री पकड़ने वाली पुलिस टीम को 50 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की।
पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मांग पर तमंचे बनाकर सप्लाई करते थे। तमंचों की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर डालकर उनका दाम तय किया। इन हथियारों का इस्तेमाल चुनाव में खून खराबा करने के लिए किया जाना था।
ढाई से तीन हजार रुपए में बेचा जाता था। पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है। किसको तमंचे सप्लाई किए गए, इसका पता लगाया जा रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देशो के चलते आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चलाए गए सघन अभियान में अपराध नियंत्रण टीम नगर क्षेत्र मेरठ व थाना लिसाड़ी गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान फौजी मार्किट फैजान गार्डन के सामने खण्डरनुमा मकान में अवैध रूप से संचालित असलाह फैक्ट्री पकड़ी।
इस दौरान दो आरोपियों इलियास निवासी शहजाद कॉलोनी फतेहउल्लापुर रोड मिलन पैलेस के पास थाना लिसाड़ी गेट व परवेज निवासी ग्राम लड़पुरा किला रोड थाना भावनपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। दो सप्ताह में पुलिस ने अब तक मेरठ में अवैध रुप से संचालित दो फैक्ट्री पकड़ी है।
1- 14 अदद चालू तमंचा
2- 09 अदद तमंचे छोटे व बड़े 315 बोर नाजायज (बिना चालू हालत),
3- 01 अदद पोनिया (चालू हालत में)
4- एक अदद रायफल 315 बोर (बिना चालू हालत)
5- एक ड्रिल मशीन,
6- एक खैरात मशीन का शिंकजा,
7- 32 अधबने हैमर /ट्रैगर
8- 05 अधबने गुटके बाडी को नाल से जोड़ने वाले
9- 1 अधबनी नाल लोहा
10- 07 अदद छोटे बड़े बरमे
11- 07 अदद छोटी बड़ी रेतिया
12- 02 अदद डाई लोहा
13- 12 चूड़ी काटने की टप
14- 12 रिपिट बनाने की लोहे की छोटी बड़ी राड
15- 05 अदद छोटी बड़ी छेनी
16- 02 अदद छेद करने की सुम्भी
17- 02 अदद छोटे व बड़े पेचकस
18- 1 निशान बनाने की नुकीली राड लोहा
19- 04 गुनिया लोहा 10 पत्ती लोहा व लोहे के स्क्रू करीब 250 ग्राम
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story