उत्तर प्रदेश

पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक बदमाश, 1 दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

Admin4
16 Oct 2022 11:04 AM GMT
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक बदमाश, 1 दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज
x
नोएडा। थाना सेक्टर 39 पुलिस और लुटेरे अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सेक्टर 97 सर्विस रोड पर शनिदेव मंदिर अंडरपास के करीब पुलिस मुठभेड के दौरान 1 लुटेरा अभियुक्त विपिन उम्र करीब 30 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त ने पुलिस के रोकने पर पुलिस पार्टी पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
अभियुक्त के पीठ पर टंगे एक बैग से 3 सोने की चेन व एक मोबाइल व एक तमंचा 315 बोर नाजायज व तीन कारतूस जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरूद्ध लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थानों में पंजीकृत है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story