उत्तर प्रदेश

पुलिस ने पकड़ी 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कीमती लगभग 3.5 लाख रुपये

Admin4
18 Jan 2023 4:10 PM GMT
पुलिस ने पकड़ी 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कीमती लगभग 3.5 लाख रुपये
x
बलिया। बलिया जिले में पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन पर अपराधियों के समूल उन्मूलन, शराब निष्कर्षण व तस्करी के रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बांसडीह पुलिस ने को बड़ी सफलता है। दरअसल, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह योगेन्द्र प्रसाद सिंह व उपनिरीक्षक ज्ञानचन्द्र शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली की अवैध अंग्रेजी शराब बोलेरो से लाद कर ले जा रहे।
जिसके बाद पुलिस ने सिरिया मार्ग सड़क के किनारे ग्राम सिरिया के पास से घेर कर पकड़ लिया लेकिन वाहन चालक मौके पर वाहन खड़ी कर झाड़ी के रास्ते भागने में सफल रहा। बलोरो से 10 पेटी रफलेस रम, 33 पेटी 8PM, 17 पेटी आफीसर्स च्वाइस (कुल 60 पेटी में 2880 पैकेट कुल 518.40 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story