उत्तर प्रदेश

जौनपुर अपहरण मामले में पुलिस को सफलता, बच्चा मुंबई में मिला

Admindelhi1
12 Oct 2026 10:02 AM IST
जौनपुर अपहरण मामले में पुलिस को सफलता, बच्चा मुंबई में मिला
x
अपहरण के बाद मुंबई पहुंचा बालक, एक आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर: जौनपुर जिले में रामपुर पुलिस ने अपहृत 10 वर्षीय बालक को मुंबई से सकुशल खाेज निकाला है। इस दाैरान एक आराेपित काे गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान रामपुर के गाेपालापुर निवासी अरबाज (22) के रूप में हुई है। उसे 10 अक्टूबर की रात मुंबई के सेक्टर नंबर-24 से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विवेक कुमार सिंह ने बताया कि छह अक्टूबर को रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाते समय बालक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि अरबाज अपने साथियों के साथ बालक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर मुंबई ले गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुंबई पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से बालक को सकुशल खाेज निकाला। रविवार को टीम बालक और गिरफ्तार आरोपित को लेकर जौनपुर पहुंची। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ रामपुर थाने में वर्ष 2025 में भी एक मुकदमा दर्ज है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।-

Next Story