उत्तर प्रदेश

पुलिस ने 4 किलो से अधिक चरस सहित दो को दबोचा

Admin Delhi 1
18 Feb 2023 1:14 PM GMT
पुलिस ने 4 किलो से अधिक चरस सहित दो को दबोचा
x

फिरोजाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात्रि अवैध चरस बिक्री करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 4 किलो 100 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुआ। पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दोनों को जेल भेजा है।

थाना रसूलपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सामून अली पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त थे तभी उन्होंने सूचना पर आगा शाह मस्जिद, हाजीपुरा तिराहा पर संदिग्ध वाहन की चैकिंग के दौरान अभियुक्त शकील उर्फ हाजी बौना पुत्र सन्ने व सोहेल उर्फ बाबू पुत्र शकील उर्फ हाजी बोना निवासीगण कबूतर वाली गुदड़ी, मौहल्ला हाजीपुरा थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से कुल 04 किलो 100 ग्राम नाजायज चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। दोनों को जेल भेजा गया है।

Next Story