- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस ने दो शातिर...
पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया
![पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/07/17/3175317-saharanpur-news1580578170.avif)
सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद की थाना बड़गांव पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को नकली नोट और नकली नोट बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को नकली करेंसी बनाने की घटना का अनवरण कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी देहात सहारनपुर सागर जैन ने बताया कि थाना बड़गांव पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 51750 रुपए की नकली नोटों की करेंसी, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर अन्य उपकरण के साथ एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त उत्तराखंड के लक्सर के रहने वाले रवि और जसवंत है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी नोट ₹50 और ₹100 के नकली नोट है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से
गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।