- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- छात्रा के खुदकुशी...
उत्तर प्रदेश
छात्रा के खुदकुशी मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत दो को पकड़ा
Admin4
9 Aug 2023 4:47 PM IST

x
आंवला/बरेली। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 10वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों छात्रा से लगातार संपर्क में थे और फोन कर परेशान कर रहे थे।
पुलिस ने नगर के मोहल्ला घेर अन्नू खां निवासी ताबिस रजा खान और मोहल्ले के ही एक नाबालिग को दबोचा है। इंस्पेक्टर आंवला सतीश कुमार ने बताया कि नाबालिग समेत दोनों लड़के छात्रा से छह महीने से संपर्क में थे। दोनों उससे सोशल मीडिया से बात करते थे। नाबालिग बाल काटने का काम करता है। रविवार को घटना वाले दिन ताबिस नाबालिग की दुकान पर बाल कटवाने गया था। वहां दोनों ने लड़की से बात की थी। सीडीआर निकलवाने पर पुलिस ने दोनों को दबोचकर नाबालिग को बाल सुधार ग्रह और ताबिस रजा खान को जेल भेजा दिया।
Tagsछात्राखुदकुशीनाबालिगदो को पकड़ाStudentsuicideminorcaught twoदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





