उत्तर प्रदेश

पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

Bhumika Sahu
31 July 2022 11:33 AM IST
पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
x
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क, उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा निजामी पुलिया के पास से चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्त जुबैर पुत्र अव्दुल कदीर निवासी नल वाली गली टनटनपाडा ऊपर कोट थाना कोतवाली नगर , समीर पुत्र जुल्फिकार निवासी इमामवाडा फर्श चौक वुन्दू ऊपर कोट थाना कोतवाली नगर को चोरी की एक मोटर साइकिल TVS अपाचे रंग सफेद न0 UP 81 BF 5635 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में पूछने पर दोनों ने बताया कि यह मोटर साइकिल इन दोनों ने मिलकर दिनांक- 28 जुलाई की रात में मेडीकल कालेज से चोरी की थी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


Next Story