उत्तर प्रदेश

पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin4
14 Feb 2024 1:59 PM GMT
पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में  दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
नोएडा। थाना सेक्टर-58 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक महिला ने मंगलवार की रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि खोड़ा गांव के रहने वाले अजय और गोलू ने उसे सदरपुर कॉलोनी से सेक्टर-58 में बुलाया। वहां पर दोनों ऑटो रिक्शा में मिले। महिला का आरोप है कि दोनों ने ऑटो रिक्शा में उसके साथ बारी-बारी से जबरन सामूहिक बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Next Story