उत्तर प्रदेश

पुलिस ने अवैध हथियारों के तीन तस्करों को किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
24 Sep 2022 11:07 AM GMT
पुलिस ने अवैध हथियारों के तीन तस्करों को किया गिरफ़्तार
x

क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों के पास से तीन देशी तमंचे और कारतूस बरामद किये गये हैं। सिकंदराबाद के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में निजामपुर के पास बदमाशों के गिरोह के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को अवैध शस्त्रों के साथ पकड़ लिया। उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे।

कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना सिकंदराबाद के ग्राम निजामपुर निवासी जॉनी उर्फ देवेंद्र, आकाश उर्फ निखिल और कोतवाली बुलंदशहर देहात के यमुनापुरम निवासी ललित शर्मा के रूप में हुई। तीनों के विरुद्ध विभिन्न थानों में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार अभियुक्त हथियारों की तस्करी करते हैं।

इनका कार्यक्षेत्र कई राज्यों में फैला है। उन्होंने बताया कि तीनों किसी अंतरराज्यीय शस्त्र गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस फरार हुए इनके दो अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी है।

Next Story