उत्तर प्रदेश

पुलिस ने कानपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
23 March 2022 11:31 AM GMT
पुलिस ने कानपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन को किया गिरफ्तार
x

क्राइम एब्स अपडेटेड: जनपद के चकेरी क्षेत्र में महिला को शराब पिलाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म करने की बात सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला के द्वारा चिल्लाने पर क्षेत्री लोगों ने मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी इसी दौरान मौके से दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चकेरी निवासी सलमान अपने घर में एक महिला को लेकर आया था। वही थोड़ी देर बाद दो अन्य युवक भी घर में जाते हुए देखे गए थे। अचानक घर से महिला के चिल्लाने की आवाज आने लगी। जिस पर आस-पड़ोस के लोग तुरंत सलमान के घर के बाहर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सलमान को मौके से पकड़ लिया। घर पर महिला भी अर्धनग्न अवस्था में मिली। जिसकी हालत काफी खराब थी। आनन-फानन में पुलिस ने उसको जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसको हैलट अस्पताल में रेफर किया गया। हैलट में डाक्टरों द्वारा उसका इलाज चल रहा है।

इस मामले में डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया है कि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला व आरोपी दोनों शराब के नशे में थे और वह बेहोश अवस्था में थी जिससे वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थी। महिला का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है और पूरी तरीके से ठीक होने के बाद उससे तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सलमान की निशानदेही पर दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story