उत्तर प्रदेश

पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
24 July 2022 9:47 AM GMT
पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
x

मेरठ क्राइम न्यूज़: सरधना थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा की खेप ला रहे तीन आरोपी बस अड्डा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार से 62 किलो व कैंटर से 93 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। थाने में सीओ आरपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने बस अड्डा चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रखा था। इस दौरान मढियाई की तरफ से गाड़ी आई। जिसे रोक लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान उत्तराखंड के जिला हरिद्वार थाना ज्वालापुर निवासी अमान पुत्र असलम के रूप में हुई। पुलिस ने कार से तलाशी के दौरान 62 किलो गांजा बरामद किया। इसके बाद अमान के साथी आरोपी रोहटा थाना क्षेत्र के रनावली निवासी वसीम पुत्र नसीम, जिला हरिद्वार कनखल चाकलन जगदीपशपुर कालोनी निवासी ऋषभ शर्मा पुत्र मनोज शर्मा कैंटर में सवार होकर पहुंच गए। जब कैंटर की तलाशी ली तो उसमें से तीन बोरे गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन 93 किलो था।

पुलिस ने 156 किलोग्राम गांजा की कीमत 20 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि वसीम गांजा सप्लाई का मास्टर माइंड है। ऋषभ उत्तराखंड में गांजा सप्लाई करता था। इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आरोपी वसीम दो माह पहले जेल से बाहर आया था। वह पूरी योजना बनाकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से कैंटर में गांजा लाकर ऋषभ को देता था। इसके बाद आरोपी ऋषभ पूरे उत्तराखंड में सप्लाई करता था। वसीम ही अमान को अपने साथ लेकर हरिद्वार से यहां आया था। आरोपी अमान की हरिद्वार में चिकन की दुकान है।

Next Story