- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नाबालिग से शादी करने...
उत्तर प्रदेश
नाबालिग से शादी करने वाले युवक को और उसकी माँ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tara Tandi
9 May 2024 11:40 AM IST

x
मुरादाबाद : नागफनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दूल्हा और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली पंद्रह वर्षीय किशोरी की मां सात मई को जरूरी काम से चक्कर की मिलक स्थित रिश्तेदारी में गई थी।
इसी बीच नागफनी के नवाबपुरा निवासी योगेश कुमार उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। घर लौटने पर बेटी को घर में नहीं पाया। जानकारी मिलने पर पता चला कि योगेश कुमार उसकी बेटी को अपने साथ ले गया है। पुलिस एक मंदिर पर पहुंची।
वहां योगेश नाबालिग लड़की के साथ शादी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी योगेश व उसकी मां रेखा को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
Tagsनाबालिग शादीयुवक उसकी माँपुलिस गिरफ्तारMinor marriageyoung man and his motherpolice arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





