- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बजरंग दल कार्यकर्ता के...
उत्तर प्रदेश
बजरंग दल कार्यकर्ता के हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
SHIDDHANT
5 Oct 2025 10:56 PM IST

x
bajrang
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : मुरादाबाद जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कटघर थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या में शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों की पहचान अविनाश और रोहित के रूप में की गई है। इनके साथियों अक्कू शर्मा और जतिन को पुलिस ने रविवार सुबह ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। चारों बदमाश बजरंग दल से जुड़े शोभित ठाकुर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी हैं।
दरअसल, बीते सोमवार को दिनदहाड़े बलदेव पुरी के रहने वाले बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित ठाकुर को अक्कू शर्मा ने सिर में सटाकर तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद से पुलिस की चार टीम लगातार बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थी। देर शाम कटघर थाना इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया।
बाइक सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को पैर में गोली लगी। उसी समय पुलिस ने दोनों बदमाशों को धर दबोचा। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की। दोनों बदमाश भी कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी के रहने वाले हैं। विदित हो घटना के बाद हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक कटघर थाना का घेराव किया था।
Tagsमुरादाबाद पुलिसकटघर थानामुठभेड़बजरंग दल कार्यकर्ताशोभित ठाकुरअविनाशरोहितअक्कू शर्माजतिनदिनदहाड़े हत्यागिरफ्तारघायल बदमाशपुलिस कार्रवाईउत्तर प्रदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





