- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मारपीट कर लूटपाट करने...
उत्तर प्रदेश
मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 July 2022 5:06 PM GMT

x
बड़ी खबर
रायबरेली। रायबरेली में पुलिस ने मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले इन लोगों ने ही बाइक सवार सर्राफा व्यापारी के साथ लूटपाट की थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा कर बताया कि पांचों बदमाशों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। जिस पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इनको हिरासत में लिया। इनके पास 315 बोर व 312 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ और गाड़ी, एक सोने की चैन 6200 रुपए, 4 स्मार्टफोन बरामद हुए हैं।
उन्नाव में इन लोगों पर गोली चलाने का केस दर्ज है। पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि यह अपराधी कार से अपराध करते थे। लूट करके उसी गाड़ी से फरार हो जाते थे। पुलिस आज चौराहे चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन अपराधियों ने गाड़ी की स्पीड बढ़ाई। तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पकड़े गए अपराधियों मे दीपक कुमार जो कि सताव का रहने वाला है। सुनील सोनी जो कि करौली का रहने वाला है। शिवम मिश्रा जो कि पूरे बाजपेई मजरे केलौलौ का रहने वाला है। अभिनव यादव पूरे लाल जी मजरे सुल्तान खेड़ा का रहने वाला है। विशाल कैलाली थाना क्षेत्र के गुरबक्श गंज का रहने वाला है। इन सभी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है।
Next Story