उत्तर प्रदेश

पुलिस ने हत्या व लूट के मुकदमे में फरार 50 हजार का इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
14 April 2022 10:16 AM GMT
पुलिस ने हत्या व लूट के मुकदमे में फरार 50 हजार का इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
x

उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज़: जनपद में गाड़ी बुक करवाकर वाहन स्वामी व चालक की हत्या कर लूटपाट के शातिर 50 हजार के इनामी बदमाश को कल्याणपुर पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार इनामी अभियुक्त ने बीते साल 2021 के जनवरी माह में वारदात अंजाम दी थी। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी बुक करवाकर ले जाने और फिर वाहन स्वामी, ड्राइवर की हत्या करके गाड़ी लूटने की घटना में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी अभियुक्त को डीसीपी पश्चिम की सर्विलांस टीम और थाना कल्याणपुर पुलिस ने पकड़ा है। अभियुक्त 16 माह से फरार चल रहा था।

गिरफ्तार इनामी के बारे में जानकारी देते हुए कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त गोविंद सिंह उर्फ गोलू राठौड़ उर्फ अमित है। अभियुक्त ने बीते साल जनवरी 2021 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कल्याणपुर से ओमनी गाड़ी बुक करके रसूलाबाद कानपुर देहात के लिए लेकर गए थे। रास्ते में वाहन स्वामी, ड्राइवर अमित यादव की गाड़ी लूट कर हत्या करके शव नहर में फेंक दिया था। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस को उसके बारह सिरोही नहर पुल पर होने की सूचना मिली। जानकारी के आधार पर कल्याणपुर थाना पुलिस और डीसीपी पश्चिम की सर्विलांस टीम ने शातिर को दबोच लिया। एडीसीपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त गोविंद सिंह मुकदमा अपराध संख्या 101/21 धारा 420 464 392 302 411 120बी आईपीसी में वांछित था, जिस पर 50000 पुरस्कार घोषित था। इनामी अभियुक्त को थाना कल्याणपुर पुलिस व डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ती सर्विलांस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त वर्ष 2021 की घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

Next Story