उत्तर प्रदेश

10 लाख की अफीम के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Admin4
16 Feb 2023 9:07 AM GMT
10 लाख की अफीम के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
x
बरेली। बारादरी पुलिस ने एक आरोपी को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जो बरेली जिले समेत अन्य जनपदों में सप्लाई करता था। आरोपी से बरामद किए गए अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये कीमत बताई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस रोजाना की तरह बुधवार को डोहरा चौराहे पर वाहन चालकों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अलीगंज निवासी रिंकू उर्फ रजनेश (21) वहां से गुजर रहा था। जो पुलिस को देखते ही तेज कदमों के साथ भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोकर हाथ में लिए पैकेट की तलाशी लिया तो उसमें एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसे जिले समेत अन्य जिलों में सप्लाई करना था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story