उत्तर प्रदेश

पुलिस ने पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Ritisha Jaiswal
3 Jun 2022 11:29 AM GMT
पुलिस ने पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
x
गोरखपुर के शाहपुर पुलिस ने पत्नी से दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर के शाहपुर पुलिस ने पत्नी से दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मशाला पुल के नीचे से आरोपी को पकड़ा गया। वह करीब छह माह से फरार था। इससे पहले पुलिस ने 22 मई 2022 को मामले के एक अन्य आरोपी देवर को जेल भेजा था। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले की एक महिला की शादी शाहपुर इलाके में हुई थी।
20 नवंबर 2021 को महिला ने थाने में तहरीर देकर पति, देवर, ससुर, जेठ, जेठानी, सास आदि पर दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक दुष्कर्म और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पति, देवर, जेठ और ससुर ने संबंध बनाया।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story