उत्तर प्रदेश

धोखाधडी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin4
14 Sept 2023 2:30 PM IST
धोखाधडी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
सहारनपुर। सहारनपुर में दूसरे की प्रॉपर्टी को अपनी बताकर धोखाधडी करने वाले मेहंदी सराय निवासी अमजद को आज मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमजद पुत्र इरफान पर मकान के लेनदेन में की गई धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है की अमजद मकान की खरीदारी को लेकर धोखाधडी करता था। जिसको लेकर मंडी थाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आज इस मामले में कार्रवाई करते हुए जालसाज अमजद को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया है।
Next Story