उत्तर प्रदेश

पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Admin4
25 March 2023 1:15 PM GMT
पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
x
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने छह वारंटी अभियुक्तों सागर पुत्र पंखी, आकाश पुत्र रमेश, भोपाल पुत्र रमेश निवासीगण ग्राम सलारपुरा थाना गंगोह, अथर अब्बास पुत्र आबिद हसन निवासी नाईमाजरा थाना गंगोह, छंद्र सिंह पुत्र सरदार बलवान सिंह निवासी गुडछप्पर थाना गंगोह, लालू पुत्र नूरा निवासी हमजागढ थाना गंगोह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र बढ़ाना, उप निरीक्षक योगेंदर अधाना, कांस्टेबल लवकेश राठी, कांस्टेबल सद्दाम, कांस्टेबल पुनीत यादव मौजूद रहे।
Next Story