- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस ने 18 साल पुराने...
उत्तर प्रदेश
पुलिस ने 18 साल पुराने मामले में रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी को किया गिरफ्तार
Teja
12 Dec 2022 12:12 PM GMT
x
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी को 18 साल पुराने हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह दो साल से फरार चल रही थीं। रविवार देर शाम लखनऊ पुलिस ने अलका मिश्रा को गिरफ्तार किया है। अलका रिटायर्ड डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी हैं। कोर्ट से दोषी करार होने के बाद से वह फरार चल रही थीं। गैर जमानती वारंट के साथ उनके घर पर कुर्की की नोटिस भी चस्पा किया जा चुका था।
बता दें सर्वोदय नगर में 7 जून 2004 को मालती शर्मा की हत्या कर दी गई थी। तत्कालीन एसपी गोमती राजू बाबू सिंह और सीओ क्राइम राजेश्वर सिंह ने सिपाही राजकुमार राय व अलका के करीबी रोहित यादव को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा उस समय किया था। राजकुमार और रोहित के बयान के बाद ही खुलासा हुआ था कि मालती की हत्या की साजिश रिटायर डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा ने रची थी। दोनों ही भाजपा नेत्री थीं। मामले ने काफी तूल भी पकड़ा था। थाना प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया कि हत्याकांड में दोषी करार होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। लेकिन जमानत मिलने के बाद से वह पिछले दो साल से फरार चल रही थीं। इसके बाद अलका के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया।
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story