उत्तर प्रदेश

जेल सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin4
13 March 2023 12:54 PM GMT
जेल सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
बरेली। माफिया अशरफ के चहेते एक जेल सिपाही को पुलिस ने और गिरफ्तार किया है। बता दें तीन महीने पहले बरेली से पीलीभीत जेल में इसका ट्रांसफर हुआ था। मनोज गौड़ के रूप में आरोपी की पहचान हुई है। वहीं बरेली न्यास निवासी सैफुद्दीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें ये अशरफ के साले सद्दाम और लल्ला गद्दी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी कब्जा करने काम करता था। अशरफ के एक इशारे पर दर्जनों प्रॉपर्टी पर कब्जा किया था।
Next Story