उत्तर प्रदेश

पुलिस ने नशे में अधेड़ की हत्या करने वाले चार हत्यारो को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
2 Nov 2022 4:12 PM IST
पुलिस ने नशे में अधेड़ की हत्या करने वाले चार हत्यारो को किया गिरफ्तार
x

रायबरेली क्राइम न्यूज़: नशे की हालत में गाली देने से रोकने पर अधेड़ की पीट पीट कर हत्या करने वाले चार हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हे बुधवार को जेल भेजा गया है। इस मामले में मृतक के बेटे ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। घटना 19 अक्तूबर रात की है। सरेनी थाना क्षेत्र के गांव दत्ताखेड़ा निवासी चंद्र बहादुर ने गांव के कुछ नशेड़ियों को अनावश्यक गाली देने से रोका था। उसके बाद आधा दर्जन लोगों ने उनको लाठी , डंडा से जमकर पीटा था। उसके बाद उनकी सीएचसी में मौत हो गई थी।

इस मामले में मृतक के भतीजे धर्मेंद्र कुमार ने गांव के बबलू , रामबरन , गुड्डू , दीपू आदि के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या , बलवा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस के उपरोक्त चारो लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को बुधवार को जेल भेजा गया है। कोतवाल हरकेश सिंह ने बताया कि घटना के अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। विवेचना प्रचलित है , साक्ष्य संकलित किया जा रहा है।

Next Story