उत्तर प्रदेश

नाबालिग को किडनैप कर दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin4
24 Feb 2023 1:23 PM GMT
नाबालिग को किडनैप कर दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
बहराइच। पयागपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ने पखवारे भर पूर्व एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया था। पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक का 15 दिन पूर्व अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार और प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय ने उप निरीक्षक हरीश सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र बहादुर सिंह, अर्जुन कुमार की टीम गठित की।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी धनंजय पुत्र मोहन लाल और देवानंद पुत्र प्रेम नारायन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध दुष्कर्म, अपहरण और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज था। दोनों फरार चल रहे थे।
Next Story