उत्तर प्रदेश

पुलिस ने महिला के कपड़े पहनकर भतीजी के अपहरण के प्रयास में आरोपी ताऊ को किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
3 July 2022 8:00 AM GMT
पुलिस ने महिला के कपड़े पहनकर भतीजी के अपहरण के प्रयास में आरोपी ताऊ को किया गिरफ़्तार
x

बागपत क्राइम न्यूज़: महिला के कपड़े पहनकर ताऊ ने तीन साल की भतीजी के अपहरण का प्रयास किया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर बच्ची की मां ने आरोपी से छुड़ाया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला के कपडे पहनकर आया था आरोपी: बागपत के पुसार गांव में मिनाक्षी अपने परिवार के साथ रहती है। मिनाक्षी ने बताया की 1 जुलाई को वह घर पर कुछ काम कर रही थी और उसकी 3 वर्षीय बेटी दृष्टि घर के बहार खेल रही थी। इसी दौरान उसका जेठ प्रेम पुत्र धन सिंह महिला के कपडे पेहनकर आया और दृष्टि को आपने साथ ले जाने लगा। बच्ची उससे देखकर डर गयी और रोने लगी। बेटी के रोने की आवाज सुनकर मिनाक्षी बहार आयी। उसने आरोपी से अपनी बेटी को छीन लिया।

अक्सर इसी तरह के कप्पड़े पहनकर किन्नरों के साथ घूमता रहता है आरोपी: इंस्पेक्टर दोघट जनक सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को नामजद आरोपी प्रेम पुत्र धन सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया की प्रेम अक्सर महिलाओं के कपड़े पहनकर किन्नरों के साथ ही घूमता रहता है।

Next Story