- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida में पुलिस ने गाय...
उत्तर प्रदेश
Noida में पुलिस ने गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Tara Tandi
11 Oct 2024 11:06 AM GMT
Noida नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि कथित दुष्कर्म की यह घटना थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की है।
पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960, 11 (1) (ए) के तहत प्राथमिक दर्ज की है और घटना की जांच जारी है। थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोएडा में फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की निवासी राजबाला सिंह पत्नी रोहित सिंह ने इस मामले में बृहस्पतिवार रात करीब सवा सात बजे प्राथमिकी दर्ज कराई।
राजबाला ने पुलिस को बताया कि 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात में दो बजे उनके घर मनीष चौहान पहुंचे और उन्होंने उनको बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति (जिसका नाम पंचदेव बताया जा रहा है) को उनकी गाय से दुष्कर्म करते पकड़ा गया है।
राजबाला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
TagsNoida पुलिस गायदुष्कर्म करनेआरोप व्यक्ति गिरफ्तारNoida Police arrested a person accused of cow rapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story