उत्तर प्रदेश

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़ और हमले में पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोचा

Shiddhant Shriwas
15 Feb 2022 5:12 PM GMT
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़ और हमले में पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोचा
x

फाइल फोटो 

पढ़े पूरी खबर

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: भरथना। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़ और हमले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

भाजपा मंडल द्वितीय के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने भरथना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीहपुर गांव में सोमवार की शाम प्रचार के दौरान गोपी व अन्य के खिलाफ कार पर ईंट-पत्थर चलाकर क्षतिग्रस्त करने व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी गोपी को मंगलवार दोपहर सीहपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया हैं |
Next Story