- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अग्निपथ योजना के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश
अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को भड़काने और उपद्रव के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Ritisha Jaiswal
19 Jun 2022 1:22 PM GMT

x
यूपी के सहारनपुर जिले में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को भड़काने और उपद्रव के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है
यूपी के सहारनपुर जिले में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को भड़काने और उपद्रव के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए पांचों लोग अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता हैं। पुलिस ने जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का जिलाध्यक्ष पराग पवार और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य संदीप शामिल हैं जो वर्तमान में समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है।
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश तोमर के मुताबिक रामपुर मनिहारन थाना इलाके में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तोमर ने बताया कि इन पांचों की उम्र 25 साल से ज्यादा है और इनमें कोई भी पुलिस या आर्मी की भर्ती की तैयारी नहीं कर रहा है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हैं। पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें पराग पवार (26) संदीप (34) सौरभ कुमार (28) , मोहित चौधरी (26) और उदय (26) शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग रामपुर मनिहारन थाना इलाके में आने वाले गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक इन्हीं लोगों ने युवाओं को भड़काकर हिंसा के लिए उकसाया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इनकी जांच भी शुरू कर दी है।
Tagsयूपी

Ritisha Jaiswal
Next Story