- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद में मेटल...
उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद में मेटल फैक्टी में हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में 4 और बदमाश किए गिरफ्तार
Admin4
30 Nov 2022 12:14 PM GMT

x
गाजियाबाद। थाना विजयनगर पुलिस ने मेटल फैक्ट्री में हुई डकैती के मामले में 4 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1247 किलोग्राम तांबा बरामद हुआ है। साथ ही साथ पुलिस ने उनसे एक तमंचा भी बरामद किया है।
दरअसल गाजियाबाद के विजय नगर थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में 25 नवंबर की देर रात बदमाशों ने धावा बोलकर तांबा और कॉपर लूट लिया था। इस मामले में पुलिस पहले भी कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बीती देर रात चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। यह सभी बदमाश चोरी किए गए माल को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे उनके 5 साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने इस मामले को सॉल्व करने के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाई थीं।
इस मामले में पुलिस ने पहले जो पांच आरोपी पकड़े थे। उनमें से इस फैक्ट्री में 7 दिन लगातार काम करने गए एक बदमाश ने इस पूरी लूट की योजना को तैयार किया था। जिसने अपने सभी साथियों को इस लूट के प्लान के लिए तैयार किया था और फिर 25 नवंबर की रात करीब 3:00 बजे फैक्ट्री में धावा बोलकर गार्ड को बंदूक की नोक पर ले लिया था और फैक्ट्री से तांबा और कॉपर लूटकर फरार हो गए थे।

Admin4
Next Story