- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस ने विगत 5 वर्षों...
उत्तर प्रदेश
पुलिस ने विगत 5 वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Admin4
10 Dec 2022 1:03 PM GMT

x
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस आयुक्त द्वारा बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस लगातार अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में थाना सैक्टर 63 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए के राहुल कुमार घटनास्थल 62 गोल चक्कर से अभियुक्त समीर कुमार मिश्रा पुत्र अरविन्द मिश्रा निवासी टी-650 तृतीय तल बलजीत नगर कॉलोनी थाना पटेल नगर नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें बदमाश पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। अभियुक्त विगत 5 वर्षो से फरार चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
दरअसल, अभियुक्त समीर कुमार मिश्रा पुत्र श्री अरविन्द मिश्रा को अपनी कम्पनी श्री जी इण्डस्ट्रीज इण्टरनेशनल, व डिजाइन बैंक कार्यालय-B-94, नोएडा मे बतौर सीनियर एकाउण्टेंट के पद पर नियुक्त किया था। अभियुक्त द्वारा हर सेल्स एंव सर्विस टैक्स का पैसा समीर मिश्रा के खाते में ट्रांसफर करने लगे परन्तु उसने पूरा टैक्स जमा न करके उस पैसे की फर्जी रसीद बनाकर हमे प्रस्तुत करता रहा। अभियुक्त द्वारा कुल रकम 88,36,472/- रूपये का सर्विस एंव सेल्स टैक्स का गबन पाया गया। जिस पर एफआईआर पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। वहीं पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

Admin4
Next Story