उत्तर प्रदेश

पुलिस ने विशेष अभियान चलकर 15 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
15 July 2022 5:05 PM IST
पुलिस ने विशेष अभियान चलकर 15 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम अपडेट: पीजीआई थाना पुलिस ने शुक्रवार को 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि वांछित और वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्हें सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी इस वक्त अपने घर में मौजूद है। इस पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त मूलरूप से बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित परवल पश्चिम निवासी अंकुल यादव है। अभियुक्त ने लूट और चोरी की कई घटनाएं की हैं। कुछ दिन पहले उसके साथियों के पकड़ने जाने के बाद उसका नाम खुलकर सामने आया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम रखा था। आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story