उत्तर प्रदेश

पुलिस व स्वाट टीम ने शातिर चोर को किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
28 Feb 2023 1:56 PM GMT
पुलिस व स्वाट टीम ने शातिर चोर को किया गिरफ़्तार
x

बस्ती: थाना मुंडेरवा पुलिस टीम व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0स0 22/2023 धारा 457/ 380/ 411 IPC व मु0अ0सं0 48/2023 धारा 457, 380, 411 IPC से सम्बंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र शिवमूरत निवासी ग्राम असरफपुर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर (उ0प्र0) उम्र 23 वर्ष को आज मंगलवार को समय करीब 00:40 बजे गोदमवा मोड़ से 100 मीटर आगे बस्ती की तरफ से गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |अभियुक्त के ऊपर दर्जनों मुकदमे पहले से दर्ज है |

Next Story