उत्तर प्रदेश

सहरसा में शराब तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 47 लीटर देसी शराब जब्त

Admindelhi1
23 Nov 2026 9:00 AM IST
सहरसा में शराब तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 47 लीटर देसी शराब जब्त
x
नवहट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर शराब बरामद

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नवहट्टा थाना पुलिस ने कमरौली गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के घरों से कुल 47 लीटर देसी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, नवहट्टा थाना क्षेत्र के कमरौली गांव में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मुकेश कामत, पिता हरिराम कामत, के घर से 35 लीटर देसी शराब बरामद हुई।

वहीं, गांव के ही राज कामत, पिता झुनक कामत, के घर की तलाशी लेने पर 12 लीटर देसी शराब मिली। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में नवहट्टा थाना कांड संख्या 259/26, दिनांक 21 नवंबर 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Next Story