उत्तर प्रदेश

नरेंद्र मोदी की रैली: पीएम और सीएम योगी के जाते ही हटी सुरक्षा, लोग मंच पर चढ़कर करने लगे ऐसा...

jantaserishta.com
26 Oct 2021 3:36 PM IST
नरेंद्र मोदी की रैली: पीएम और सीएम योगी के जाते ही हटी सुरक्षा, लोग मंच पर चढ़कर करने लगे ऐसा...
x

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी में थे. यहां के मेहदीगंज में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया. इस रैली में हजारों लोगों के पहुंचने का दावा है. इसी मंच से पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च की. कोरोना की दूसरी लहर के बाद पीएम मोदी की ये पहली सभा थी. लेकिन पीएम मोदी जैसे ही यहां से निकले, वैसे ही यहां लूटपाट मच गई.

हुआ ये कि पीएम मोदी को सुनने के लिए हजारों लोगों के पहुंचने की बातें कही जा रही हैं. करीब डेढ़ घंटे बाद पीएम मोदी और सीएम योगी यहां से गए. पीएम मोदी और सीएम योगी के जाते ही यहां लगी सुरक्षा भी हट गई. बस फिर क्या था, लोग मंच पर चढ़ गए. क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग और यहां तक कि महिलाएं भी पीछे नहीं हटीं. हर कोई मंच की सजावट में लगे लाखों रुपये के फूलों को लूटने लगा.
बात सिर्फ फूलों की लूट पर ही आकर नहीं रुकी, बल्कि सभी लोग फूलों को बर्बाद भी करने लगे और एक-दूसरे के ऊपर फेंकने लगे. कोई सेल्फी लेने लगा तो कोई फोटो खिंचवाने में व्यस्त था. महिलाएं भी अछूती नहीं थीं. थोड़ी ही देर में मंच पर हालात बेकाबू होने लगे. सैकड़ों लोग मंच पर चढ़ने लगे. बाद में पुलिस और व्यवस्था में लगे लोगों को दखल देना पड़ा, तब जाकर लोग मंच से उतरने को राजी हुए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story