- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- PM मोदी की योगी...
![PM मोदी की योगी कैबिनेट संग मैराथन बैठक PM मोदी की योगी कैबिनेट संग मैराथन बैठक](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/17/1636735-29.webp)
x
रणनीति पर चर्चा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर उनके 52 मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाया। करीब चार घंटे की 'क्लास' में पीएम ने मंत्रियों को चाल व चरित्र ठीक रखने का सबक दिया। उन्होंने कहा- व्यवहार व संवाद में संयम दिखे, आक्रोश नहीं। मोदी ने यूपी उपलब्धियों को सराहा और पिछड़े क्षेत्रों को अगड़ा बनाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की।
पीएम शाम के 7 बजे सीएम आवास पहुंचे। योगी ने उनके सम्मान में रात्रि भोज दिया। इससे पहले मोदी ने सभी मंत्रियों से एक-एक कर संवाद किया। उनका परिचय, सरकार-संगठन का अनुभव जाना और विभाग के अहम लक्ष्यों की भी जानकारी ली। भोजन के दौरान भी सीएम सहित अन्य प्रमुख चेहरों से चर्चा हुई। मोदी ने ट्वीट कर कहा 'यूपी मंत्रिमंडल के साथ व्यापक संवाद हुआ। हमने सुशासन को आगे बढ़ाने और नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।'
आज लखनऊ में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सान्निध्य में अपने मंत्रिमंडल के सभी साथियों के साथ... pic.twitter.com/14UOl8dRED
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 16, 2022
Next Story