- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 19 नवंबर को लखनऊ दौरे...
19 नवंबर को लखनऊ दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या हैं?

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड में भाजपा की उम्मीदों को और बुलंद करेंगे। शुक्रवार को दौरे पर आ रहे मोदी बुंदेलखंड में योगी सरकार और भाजपा के लिए सबसे बड़ा चुनावी प्लेटफार्म तैयार करेंगे। मोदी के दौरे के जरिये भाजपा बुंदेलखंड में अपनी चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की तैयारी कर रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत झांसी में बुधवार से शुरू हुए 'झांसी जलसा उत्सव' का समापन 19 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। रक्षा क्षेत्र में सरकार की योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही देश की रक्षा के प्रति संकल्प, शौर्य, पराक्रम और बलिदान की भारतीय परंपरा की झलक से 'झांसी जलसा' एतिहासिक बनेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





