- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आज शाम तक रामनगरी...
उत्तर प्रदेश
आज शाम तक रामनगरी अयोध्या पहुंच भव्य दीपोत्सव का साक्षी बनेंगे पीएम मोदी
Rani Sahu
23 Oct 2022 8:30 AM GMT

x
पीएम मोदी आज शाम तक रामनगरी अयोध्या पहुंच भव्य दीपोत्सव का साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम के अनुसार पीएम शाम 4:30 बजे रामलला का दर्शन कर पुजा- अर्चना करेंगे, साथ ही राम जन्म भूमी तीर्थ क्षेत्र का निरिक्षण के लिए पहुंचेगें। उसके बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक का कार्यक्रम शाम 5:15 मिनट पर किया जाएगा। शाम 6 बजे पीएम सरयू नदी के किनारे न्यू घाट पर आरती के कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
अयोध्या मे यह छठी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी पहली इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या पहुंच रहें हैं। पीएम के स्वागत के लिए अयोध्या की सड़कों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक नृत्य, ढ़ोल- नगाड़े और बाजे समेत कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। पीएम के पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कार्यक्रम स्थलों का निरिक्षण किया है। इस बाद के दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए 15 लाख से ज्यादा दीपों को प्रज्वलित किया जा रहा है।
Next Story