- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पीएम मोदी बार-बार...
उत्तर प्रदेश
पीएम मोदी बार-बार वीडियो संदेश जारी कर सफाई न दें, कंगना रनौत पर करें कार्रवाई : अजय राय
SHIDDHANT
1 Aug 2026 7:51 PM IST

x
Lucknow लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी वीडियो संदेश में जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले जेनजी को माफ करने के बाद सियासत तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय और समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अजय राय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री वीडियो बार-बार जारी करके अपनी सफाई दे रहे हैं, इसकी जरूरत नहीं है। वह एक तरफ सफाई दे रहे हैं और दूसरी तरफ बच्चों पर एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। बच्चों को चिन्हित कर प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं भाजपा सांसद कंगना रनौत छात्रों पर अशोभनीय टिप्पणी कर रही हैं। छात्राओं को लेकर गलत बोला जा रहा है। तत्काल रनौत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता खत्म करनी चाहिए। रनौत को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।
इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले छात्रों को माफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्चों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। पीएम को वे लोग याद नहीं आ रहे, जो गर्व के साथ कहते हैं कि 'फॉलोड बाय प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया'। सपा नेता ने कहा कि छात्रों के संघर्ष को कम आंक कर अपनी वाहवाही करने से दूरी बनानी चाहिए। छात्रों ने देश के बड़े वर्ग के भविष्य को बर्बाद करने वाले मुद्दे को उठाया है और सरकार की गलती को समाज के सामने पेश किया। सरकार को खुले मन से अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए जंतर-मंतर पर हुई घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ 'शरारती बच्चों' ने बेहद अभद्र और असभ्य भाषा का प्रयोग किया, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस भावना को स्वीकार करे, क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है। कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून भी निकल आता है, लेकिन हम दांत नहीं तोड़ते, क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है और बच्चे भी हमारे हैं।"
Tagsजंतर मंतर प्रदर्शनPM मोदी बयानअजय रायउदयवीर सिंहकांग्रेससमाजवादी पार्टीछात्र आंदोलनभाजपा सांसद कंगना रनौतराजनीतिक विवादयूपी राजनीतिप्रधानमंत्री मोदीछात्र एफआईआरGen Z ProtestJantar Mantar NewsCongress ReactionSP ReactionBJP PoliticsStudent ProtestUttar Pradesh NewsPolitical Controversyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





