उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में बोले पीएम मोदी- कानून व्यवस्था सुधरने से यूपी में निवेशकों को औद्योगिक विकास का विश्वास आया

jantaserishta.com
10 Feb 2022 1:23 PM IST
सहारनपुर में बोले पीएम मोदी- कानून व्यवस्था सुधरने से यूपी में निवेशकों को औद्योगिक विकास का विश्वास आया
x
देखें वीडियो।

PM Modi in Saharanpur: यूपी में पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया. इसमें पीएम मोदी ने सपा, कांग्रेस पर निशाना साधा साथ ही कहा कि जनता ने उनको जितना प्यार दिया है, उसे वह विकास करके ब्याज समेत लौटाएंगे.

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच पीएम मोदी ने कहा कि वो लोग मुस्लिम बहनों को बरगला रहे हैं ताकि मुस्लिम बेटियों का जीवन हमेशा पीछे ही रहे. हमारी सरकार, हर मजलूम, हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है. कोई मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म ना कर सके, योगी सरकार इसके लिए जरूरी है. पीएम ने कहा कि मोदी की तारीफ में मुस्लिम बहनों के बयान को देखकर इन ठेकेदारों को लगा कि इन बेटियों को रोकना होगा. इसलिए मुस्लिम बहन-बेटियों का, उनका हक रोकने के लिए, उनकी आकांक्षाओं को रोकने के लिए नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं.


समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादी लोग सरकार में होते तो वैक्सीन शायद रास्ते में ही कहीं बिक जाती और आप कोरोना के भय से आतंकित होकर जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाते.
आगे यूपी में सपा सरकार के दौरान हुए दंगों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि मुजफ्फरनगर में जो हुआ, वो तो कलंक था ही, यहां सहारनपुर में जो कुछ हुआ था, वो भी खौफनाक था. वह बोले कि राजनीतिक संरक्षण में कैसे लोगों को निशाना बनाया जाता है, सहारनपुर का दंगा इसका प्रमाण है.
सहारनपुर में PM नरेंद्र बोले ने कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान चल रहा है। मुझे ये जानकर खुशी हुई कि ठंड में भी सुबह-सुबह लोग बहुत बड़ी कतारें लगाकर मतदान के लिए पहुंचे हैं. मोदी ने आगे कहा कि मैं यहां से प्रथम चरण के मतदाताओं की क्षमा चाहता हूं, मेरा ये फर्ज था कि चुनाव घोषित होने के बाद उनके बीच जाऊं लेकिन मैं नहीं जा पाया क्योंकि चुनाव आयोग ने कुछ मर्यादाएं रखी थीं। लेकिन वर्चुअल समिट में उनसे मिल लिया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story