उत्तर प्रदेश

PM मोदी साधारण व्यक्ति नहीं, वो भगवान का अवतार...देखिए क्या बोले ये मंत्री

jantaserishta.com
27 Oct 2021 8:37 AM IST
PM मोदी साधारण व्यक्ति नहीं, वो भगवान का अवतार...देखिए क्या बोले ये मंत्री
x

फाइल फोटो 

हरदोई: अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले यूपी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी (Upendra Tiwari) अपने एक बयान को लेकर फिर चर्चा में है. मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भगवान का रूप बताया है. उपेंद्र तिवारी ने ये भी कहा कि ऐसा महापुरुष धरती पर एक ही बार आता है. बता दें कि उपेंद्र तिवारी मंगलवार को हरदोई में थे. उपेंद्र तिवारी हरदोई में आयोजित स्वच्छता संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे.

अपने संबोधन के दौरान मंत्री ने कहा, "ऐसा महापुरुष धरती पर एक बार ही आता है. नरेंद्र मोदी कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं. वो साक्षात भगवान के रूप हैं. जो प्रधानमंत्री नहीं बल्कि एक प्रधानसेवक के रूप में हमारे बीच में काम करने आया है.
मंत्री जी ने इससे पहले पेट्रोल-डीजल को लेकर विवादित बयान दिया था. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा था कि आजकल मुट्ठी भर लोग ही डीजल-पेट्रोल का प्रयोग करते हैं. 95 प्रतिशत लोग डीजल-पेट्रोल का उपयोग ही नहीं करते. आम आदमी की आमदनी बढ़ी है, डीजल पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story