- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पीएम मोदी ने गोरखपुर...
पीएम मोदी ने गोरखपुर में एम्स और खाद कारखाने का उद्घाटन किया, भोजपुरी भाषा में दी लोगों को बधाई

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को 9600 करोड़ रुपये की सौगात दी. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि खाद कारखाना और गोरखपुर एम्स का लोगों को अरसे से इंतजार था. पीएम मोदी ने गोरखपुर में रिमोट का बटन दबाकर गोरखपुर खाद कारखाना एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर का लोकार्पण किया. इससे पहले, गोरखपुर पहुंचे पीएम मोदी का राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस मौके पर सीएम योगी ने कोरोना प्रबंधन को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि दुनिया इस बात की सराहना कर रही है.
Inaugurating key projects in Gorakhpur. https://t.co/kvBTptbDd2
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





