उत्तर प्रदेश

मथुरा हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
7 May 2022 10:47 AM IST
मथुरा हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर एक दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा एक वैगन आर कार और एक अज्ञात वाहन की टक्कर में हुआ. टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया.

हादसे के वक्त कार में 9 लोग सवार थे. इनमें 3 महिला, 3 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं. जब वैगन आर पर सवार सभी लोग आगरा से नोएडा जा रहे थे तभी थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 पर हुआ ये हादसा हुआ. हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और ट्वीट कर अपनी गहरी संवेदाना जताई है. PMO की तरफ से लिखा गया है, "उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है. इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story